मुख्यमंत्री के साथ पीनी हो कॉफी तो बनिए ई-सखी

2469

बीकानेर। डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने की पहल ‘ई-सखी’ योजना के तहत चयनित सर्वोत्तम ई-सखी को ‘कॉफी विद सीएम’ कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

सूचना और प्रौद्योगिकी विभाग के उपनिदेशक सत्येन्द्र राठौड़ ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से जनकल्याणकारी योजनाओं के इलेक्ट्रॉनिक सेवा देने, ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़नेे तथा डिजीटल साक्षरता के उद्देश्य से इस महीने से दिसम्बर-2018 तक यह योजना चलाई जाएगी। इसके तहत शहरी क्षेत्र के हर वार्ड से 10 तथा ग्रामीण क्षेत्र में हर गांव से 5 महिलाओं का चयन किया जाएगा। चयनित महिलाओं को आरकेसीएल केन्द्रों द्वारा नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
30 मई तक हो सकेगा रजिस्ट्रेशन
उन्होंने बताया कि प्रत्येक ई-सखी को प्रशिक्षित होने पर प्रमाण-पत्र दिया जाएगा। 12वीं कक्षा पास व 18-35 आयु की कोई भी महिला ई-सखी बनने के लिए आवेदन कर सकती है। आवेदन डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट ईसखी डॉट राजस्थान डॉट जीओवी डॉट इन पर या ई-सखी एप्प के माध्यम से 30 मई तक किया जा सकता है।

जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित इस योजना कमेटी में एसीपी राठौड़, उपनिदेशक (सांख्यिकी) दीपक गोस्वामी एवं जिला परियोजना अधिकारी आरकेसीएल दायित्व वर्मा रहेंगे।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.