डॉ. कल्ला ने पहुंचे ईश्वर आईटीआई, एग्जाम पोर्टल का किया शुभारम्भ

2253

thenews.mobilogicx.com

आईटीआई से रोजगार की संभावनाएं प्रबल- डॉ कल्ला

Bikaner. रेलवे भर्ती बोर्ड, तकनीशियन भर्ती तथा आईटीआई स्तर की परीक्षाओं का अभ्यास करवाने के लिए ESHWAR ITI ईश्वर आईटीआई ने देश का पहला निजी क्षेत्र का ऑनलाइन एक्जाम पोर्टल विकसित किया है जिसके माध्यम से छात्र अपने मोबाईल पर अथवा कम्प्यूटर पर ऑनलाइन अभ्यास कर सकेंगे। इस ऑनलाइन एग्जाम पोर्टल का उद्घाटन करते हुए राजस्थान सरकार के केबिनेट मंत्री डॉ बी.डी.कल्ला ने कहा कि ऊर्जा विभाग, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, रेलवे, सेना तथा सार्वजनिक उपक्रमों में तकनीशियन पदों पर आईटीआई पास हुनरमंद युवाओं की महत्ती आवश्यकता है।

डॉ कल्ला ने कहा कि आईटीआई संस्थाओं को चाहिये कि वे छात्रों को डिग्री तक सीमित ना रखें बल्कि प्रेक्टिकल ज्ञान व ऑनलाइन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी करवायें ताकि स्किल्ड वर्कफोर्स तैयार हो सकें।

डॉ कल्ला ने कहा कि ईश्वर आईटीआई द्वारा निर्मित यह एग्जाम पोर्टल ऑनलाइन प्रतियोगी परीक्षाओं का भय समाप्त करेगा तथा समय एवं ज्ञान प्रबंधन सिखायेगा। डॉ कल्ला ने वेदों, पुराणों तथा संहिताओं के प्रसंग बताकर कहा कि शिक्षण एवं प्रशिक्षण कार्य जनहित में होने चाहिये तथा समय के साथ नवाचार एवं आविष्कारों को अपनाना चाहिए।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए आईटीआई उप-निदेशक प्रखर चतुर्वेदी ने कहा कि ईश्वर आईटीआई द्वारा निर्मित एग्जाम पोर्टल एक अभिनव पहल है जिससे छात्र घर बैठे परीक्षा की तैयारी कर सकेंगे।

राजकीय आईटीआई के प्राचार्य हुकुम सिंह ने कहा कि यह एग्जाम पोर्टल पायथन प्रोग्रामिंग पर तैयार किया गया है जिसमें ग्राफ, डायग्राम तथा जटिल समीकरणों सहित हिंदी भाषा का प्रयोग किया गया है।

राजकीय महिला आईटीआई के प्राचार्य धीरज भार्गव ने कहा कि यह एग्जाम पोर्टल इंटरनेट की धीमी गति में भी काम करता हैं तथा किसी भी वेब ब्राउजर एवं एंड्रायड के किसी भी वर्जन पर डाउनलोड किया जा सकता हैं।

ईश्वर आईटीआई के प्राचार्य शैलेन्द्र पंचारिया ने कहा कि विषय विशेषज्ञों द्वारा इलेक्ट्रीशिन थ्योरी, गणित, अंग्रेजी, ड्राइंग तथा कम्प्यूटर के हजारों बहुवैकिल्पक प्रश्नों की एक डिजीटल प्रश्न बैंक तैयार की गई है।

संस्थान के निदेशक कमलकिशोर किराडू ने कहा कि यह एग्जाम पोर्टल आईटीआई एवं तकनीशियन पदों की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए नि:शुल्क उपलब्ध रहेगा तथा समय-समय पर आवश्यक अपडेट करते रहेंगे।

इस अवसर पर एग्जाम पोर्टल को तैयार करने वाली टीम के सदस्य लेखुराम बायला, इंजी. इंतेखाब आलम, इंजी. मोहित श्रीमाली एवं नंदकिशोर सेन को सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में राजकीय आईटीआई कॉलेज के अनुदेशक विजय सुथार, आकाश राजवंशी, जाकिर उस्ता एवं मुरलीधर खंडेलवाल ने भी विचार रखे।

यदि आप अपने वाट्सएप नम्बर के इनबॉक्स में न्यूज प्राप्त करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए नम्बर पर अपना नाम लिखकर भेजें।

pawan bhojak 9252613331 bikaner news

खबर द न्यूज वाट्सएप के ग्रुप में शामिल होना चाहते हैं तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करकें ग्रुप से जुड़ें।

https://chat.whatsapp.com/BH8MzpmL4VYHcjOR46E6fo

सम्बंधित समाचार

https://thenews.mobilogicx.com/eshwar-iti-bikaner/

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.