पूर्व से सिद्धि कुमारी व पश्चिम से डॉ. कल्ला जीते

बीकानेर। बीकानेर पश्चिम विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. बीडी कल्ला जीत गए हैं। भाजपा के डॉ. गोपाल जोशी को हरा कर सफलता प्राप्त की है। वहीं पूर्व विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सिद्धि कुमारी ने जीत हासिल की है। डॉ. कल्ला ने कहा कि जीत का श्रेय बीकानेर की जनता को देते हैं। सक्रिय विधायक के रूप में विधानसभा में बीकानेर की समस्याओं का निराकरण कराऊंगा। नोखा व लूणकरनसर में बड़े दिग्गजों के हारने के बाद डॉ. कल्ला ने बीकानेर में जीत दर्ज कराई है।

Newsfastweb: