डॉ.जोशी की तबीयत में सुधार, अस्पताल से डिसचार्ज
बीकानेर। हल्दीराम मूलचन्द हृदय अस्पताल में भर्ती हुए पश्चिम क्षेत्र विधायक डॉ.गोपाल जोशी की तबीयत में सुधार आया है। उन्हें अस्पताल से डिसचार्ज कर दिया गया है। अब वे अपने होटल आराम कर रहे हैं।
गौरतलब है कि डॉ.जोशी को सुबह बैचेनी हुई थी तो उन्हें लगभग साढ़े सात बजे हृदय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां चिकित्सकों ने उनकी इको, ईसीजी आदि जांचें करवाई।
बताया जा रहा है कि सभी जांचें सामान्य आईं हैं। इसके बाद चिकित्सकों ने उनकी तबीयत में सुधार देखा तो उन्हें घर पर आराम करने की सलाह दी।