डॉ अर्पिता गुप्ता का दिल्ली में सम्मान

दिल्ली में प्रेस क्लब ऑफ इंडिया मे नेशनल ह्यूमन वेलफेयर काउंसलिंग द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युवा संवाद का आयोजन किया गया| इस में उपस्थित देश के विभिन्न राज्यों व सऊदी अरेबिया, दुबई आदि विदेश के विभिन्न युवाओं को सम्मानित किया गया|

राजस्थान से प्रतिनिधित्व कर रही बीकानेर की डॉ. अर्पिता गुप्ता को भी सम्मानित किया गया| बालिकाओं व महिलाओं को सशक्त करने के लिए उनकी संस्था द्वारा किए जा रहे प्रयासों का वहां उल्लेख भी किया गया। महिलाओं और बालिकाओं को हस्तकला में दक्ष कर स्वावलंबी बनाने की उनकी प्रेरणा को सभी ने सराहा|

नेशनल ह्यूमन वेलफेयर काउंसलिंग संस्था के अध्यक्ष गुंजन मेहता ने डॉ अर्पिता गुप्ता के बालिकाओं के प्रति निजी स्तर पर किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए कहा की अगर भारत का प्रत्येक नागरिक ऐसा कुछ करने का जज्बा रखे तो हमारे देश की तस्वीर बदलने में देर नहीं लगेगी|

खबर द न्यूज के वाट्सएप ग्रुप में शामिल होने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://bit.ly/2Xoxpax

Newsfastweb: