डॉ. अबरार अध्यक्ष, डॉ. गुप्ता सचिव डॉ. दाऊदी संयुक्त सचिव निर्वाचित

डॉ. अबरार आईएमए के अध्यक्ष निर्वाचित

Bikaner / thenews.mobilogicx.com

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सिटी ब्रांच की कार्यकारिणी में आज डॉ. मोहम्मद अबरार पंवार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किए गए। चुनाव अधिकारी डॉ. एसएन हर्ष ने बताया कि सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित किए गए हैं। चुनाव समन्वयक डॉ. बीडी शर्मा ने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर डॉ. संगीता जैन, डॉ. मुकेश वाल्मिकी, डॉ. प्रवीण चतुर्वेदी, सचिव पद के लिए डॉ. नवलकिशोर गुप्ता, संयुक्त सचिव के लिए डॉ. विजयलक्ष्मी व्यास, डॉ. महबूब अली दाऊदी, डॉ. जहांगीर खान तथा कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनिता सिंह, डॉ. हरमीत सिंह, डॉ. सुनील हर्ष, डॉ. शिवशंकर झंवर, डॉ. लोकेश गुप्ता एवं डॉ. अनंत शर्मा चुने गए।

वाट्सएप पर खबरों के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BH8MzpmL4VYHcjOR46E6fo

Newsfastweb: