बीकानेर thenews.mobilogicx.com महिला थाने में दहेज नहीं देने पर हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डूंगरगढ़ के रीड़ी गांव निवासी धर्माराम नायक ने अपनी पुत्री छोटू देवी को रस्सी का फन्दा लगाकर मार देने का आरोप ससुराल वालों पर दर्ज करवाया है।
धर्माराम ने रिपोर्ट लिखवाई कि उसकी बेटी छोटू की शादी तीन वर्ष पहले हुई थी व अभी तक बच्चा नहीं था। उसे दहेज में एक लाख रुपया नगद लाने की मांग को लेकर मारते व पीटते रहते थे। एक दिन पहले फोन करके कहा कि आपकी बेटी की मृत्यु हो गई है।
धर्माराम ने महिला थाने में ससुराल पक्ष के आकाश कुमार, भागीरथराम, बिमला, रजत कुमार, पूजा, ताजूराम अकवाम नायक सुभाषपुरा निवासी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।










