डूडी पहुंचे दीपक पारीक के निवास, जताई संवेदना

बीकानेर। विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता और नोखा विधायक रामेश्वर डूडी आज भाजपा नेता दीपक पारीक के निवास पहुंचे। वहां उन्होंने दीपक पारीक से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

इस अवसर पर डूडी ने कहा कि पंडितजी परिवार से उनके पारिवारिक रिश्ते हैं। पंडित लक्ष्मीनारायण जी देवलोक गमन अपूरणीय क्षति है। वे दूसरों का दुख अपना दुख समझकर लोगों की सेवा किया करते थे।

उन्होंने दीपक पारीक से कहा कि उनके पिता का भी 55 वर्ष की आयु में देहान्त हो गया था, ईश्वर की मर्जी के आगे किसी का बस नहीं है।

 

जानकारी में रहे कि भाजपा नेता दीपक पारीक के पिता पंडित लक्ष्मीनारायण पारीक का देवलोक गमन कुछ समय पहले हो गया था। उनके देहान्त के बाद पंडितजी के परिवार के लिए यह दीपावली पहला बड़ा त्योहार है। ऐसे में प्रतिपक्ष नेता रामेश्वर डूडी दीपक पारीक से मिलने उनके निवास पर पहुंचे। इस अवसर पर पंडित परिवार के कई सदस्य मौजूद रहे।

 

Newsfastweb: