सप्लाई के लिए ले जा रहा था डोडा-पोस्त, पुलिस ने पकड़ा

सवा दो किलो डोडा-पोस्त बरामद

बीकानेर। अवैध डोडा-पोस्त ले जा रहे एक युवक को खाजूवाला पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी युवक के पास से तकरीबन सवा दो किलो डोडा-पोस्त बरामद किया।

जानकारी के मुताबिक पुलिस रावला रोड पर गश्त कर रही थी। तभी एक युवक कार लेकर वहां से निकला। पुलिस को संदेह हुआ तो पीछा कर कार रुकवाई और तलाशी ली। तलाशी में पुलिस ने कार में रखा अवैध डोडा-पोस्त बरामद किया और युवक को गिरफ्तार कर थाने ले गए। थानाधिकारी विक्रमसिंह चारण ने बताया कि आरोपी युवक से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम पवन बिश्रोई बताया। आरोपी युवक ने बताया कि वह पास ही के 3 पीएचएम में रहता है।

Newsfastweb: