डॉक्टर्स दिवस : रक्तदान शिविर आयोजित

2480
डॉक्टर्स दिवस
केन्द्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बढ़ाया उत्साह

बीकानेर। डॉक्टर्स दिवस के अवसर पर रविवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, बीकानेर शाखा, रोटरी क्लब मरुधरा व बीकानेर राउंड टेबल की ओर से रिद्धि सिद्धि भवन में रक्त दान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 86 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। जबकि 100 रक्तदाताओं ने अपना पंजीयन कराया था।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, महापौर नारायण चोपड़ा, नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका, एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेश शर्मा ने सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र वितरित कर उनका उत्साह बढ़ाया।

एसोसिएशन बीकानेर शहर शाखा सचिव डॉ. अबरार पंवार ने बताया कि रक्तदान शिविर में लायंस क्लब यूनिवर्सल, लायंस क्लब उड़ान, पुष्करणा वेलफेयर बोर्ड, एमडीवी सेलीब्रिटी, पुष्करणा महिला मंडल एवं छ: न्याति ब्राह्मण महासंघ महिला प्रकोष्ठ का विशेष सहयोग रहा।

शिविर में डॉ. राकेश रावत, बीकानेर अरिसदा अध्यक्ष डॉ. एनके सुथार, डॉ. अबरार पंवार, डॉ. नवल गुप्ता, डॉ. मंजू कच्छावा, डॉ. प्रमोद ठकराल, डॉ. जितेंद्र नांगल, डॉ. कुलदीप मेहरा, डॉ. संतोष चांडक, डॉ. कैलाश मौर्य, डॉ. वैभव पंवार, डॉ. लोकेश गुप्ता, डॉ. विकास कालेर, डॉ. संजय खान, डॉ. राजेश सैनी सहित बहुत से लोगों ने स्वैच्छा से रक्तदान किया।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.