नहीं चलेगा गड़बड़झाला, विद्यार्थियों को मिलेगी पूरी किताबें

2357
चयनित शिक्षकों

जिला शिक्षा अधिकारी निदेशालय भेजेंगे प्रमाण पत्र

बीकानेर। प्रदेश भर के सरकारी स्कूलों में अब विद्यार्थियों को पूरी किताबें मिल सकेंगी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने नई व्यवस्था कर ली है। अब संस्था प्रधान, नोडल अधिकारी व जिला शिक्षा अधिकारियों को इस बात का प्रमाण पत्र देना होगा कि उन्होंने पूरी किताबें प्राप्त कर ली हैं। इसके बाद प्रमाण पत्र को निदेशालय भेजना होगा।

निदेशक की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि कई स्कूल पाठ्य पुस्तक मण्डल और नोडल केन्द्र से छात्र संख्या से ज्यादा पुस्तक ले जाते हैं, जिसकी वजह से दूसरे स्कूलों कि किताबों की संख्या गड़बड़ा जाती है। साल भर विद्यार्थियों को पूरी किताबें नहीं मिल पाती हैं। जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित होती है। अब ऐसा नहीं हो सकेगा।

संस्था प्रधान से लेकर जिला शिक्षा अधिकारियों तक को नि:शुल्क किताबों के संबंध में पूरी जानकारी शिक्षा निदेशालय भेजनी होगी।

देनी होगी यह जानकारी

निदेशक माध्यमिक नथमल डिडेल ने किताबें पूरी मिलने के संबंध में संस्था प्रधान, नोडल अधिकारी और जिला शिक्षा अधिकारी से प्रमाण पत्र मांगा है। जानकारी के मुताबिक प्रमाण पत्र में उन्हें यह बताना होगा कि शैक्षिक सत्र 2018-19 के लिए कक्षा 1 से 8 तथा कक्षा 9 से 12 तक के लिए नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें मिल गई हैं। पाठ्य पुस्तकें शाला दर्पण पर नामांकन संख्या के अनुसार मिली हैं। किताबों की संख्या भी पूरी है।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.