देश को धर्मशाला नहीं बनने देंगे : ओम माथुर

2372
ओम माथुर
किसी भी भारतीय को नहीं होने देंगे परेशानी

झुंझुनूं। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद ओम माथुर ने एनआरसी मुद्दे पर कहा है कि किसी भी सूरत में देश को धर्मशाला नहीं बनने दिया जाएगा। जो भी घुसपैठिए भारत में हैं, उन्हें देश से बाहर निकाला जाएगा।

साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि किसी भी भारतीय को परेशानी ना हो इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। इस दौरान सांसद ओम माथुर ने एनआरसी और राफेल डील मामले को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी जमकर प्रहार किए।

झुंझुनूं में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बसंत मोरवाल के निधन पर शोक जताने के लिए पहुंचे माथुर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अपने परिवार के प्रति भी वफादार नहीं हैं। जिस एनआरसी का वो विरोध कर रहे हैं, वो इंदिरा गांधी ने शुरू की थी और उसका बीज राजीव गांधी ने डाला था।

इसके बाद कांग्रेस ने कभी भी हिम्मत कर एनआरसी को एग्जीक्यूट नहीं करवाया। अब मोदी सरकार सुप्रीम कोर्ट की डायरेक्शन में असम में एनआरसी को पूरा करने के बाद जल्द ही पूरे देश में इसे लागू करेगी।

माथुर बोले राहुल गांधी को डिबेट आती ही नहीं

माथुर ने कहा कि इन घुसपैठियों के कारण बरसों से आंदोलन हो रहे है और सैंकड़ों जवान शहीद हो गए हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। आगामी चुनावों में भी यह मुद्दा मुख्य रहेगा।

उन्होंने राहुल गांधी के राफेल संबंधी आरोपों पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि वे खुद राज्यसभा में सदस्य हैं, कई बार डिबेट करने के लिए कोशिश की गई, लेकिन राहुल गांधी डिबेट करना नहीं चाहते। क्योंकि उन्हें डिबेट आती ही नहीं।

यदि राहुल डिबेट करे तो वे अपने साधारण से कार्यकर्ता को उनके सामने बैठा देंगे तो भी राहुल जवाब नहीं दे पाएंगे।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.