रेस्क्यू सेन्टर में नहीं हैं डॉक्टर-कम्पाउंडर, उपवन संरक्षक का फूंका पुतला।

प्रशासनिक उदासीनता पर जीव प्रेमियों में रोष

बीकानेर। बज्जू क्षेत्र में 931 आरडी स्थित रेस्क्यू सेन्टर पर डॉक्टर, कंपाउंडर की नियुक्ति नहीं करने से जीव प्रेमियों में रोष है। इसके चलते श्रीगुरु जम्भेश्वर पर्यावरण एवं जीव रक्षा संस्थान की ओर से मंगलवार को कलक्टर कार्यालय के सामने उपवन संरक्षक-वन्य जीव का पुतला फूंका गया। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों का ज्ञापन भी कलक्टर को सौंपा।
संस्थान अध्यक्ष रामकुमार बेनीवाल ने बताया कि प्रशासन को इस बारे में कई बार अवगत कराया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, जीव प्रेमियों ने 17 मई को बज्जू चौराहे पर प्रदर्शन भी किया। उस दौरान तहसीलदार बज्जू, कोलायत एसडीएम और बज्जू थानाधिकारी मौके पर आए और सात दिनों में समस्या का निदान करवाने का आश्वासन देकर समझौता किया था जिसे प्रशासन ने आज तक लागू नहीं किया है।

अब 24 मई तक का समय प्रशासन को दिया गया है, उसके बाद भी मांगें नहीं मानी गई तो आन्दोलन को उग्र किया जाएगा।

Newsfastweb: