दिव्यांग बालकों ने दी देशभक्ति प्रस्तुतियां
बीकानेर। दिव्यांग सेवा संस्थान की ओर से देशभक्ति गीतों भरा कार्यक्रम आज पीएन पैलेस में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता डॉ. बीडी कल्ला, विशिष्ट अतिथि महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष सुनीता गौड थी।
इस अवसर पर संस्थान के दिव्यांग बालकों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डॉ. कल्ला ने कहा कि दिव्यांग बच्चे प्रतिभाशाली होते हैं, इन्हें निखारने की जरूरत है। बालकों ने जो प्रस्तुतियां दी हैं, वे सराहनीय है। डॉ. कल्ला ने कहा कि वे इन दिव्यांग बालकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।
विशिष्ट अतिथि सुनीता गौड ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोडऩे के लिए ऐसे कार्यक्रमों की आवश्यकता है। इन बच्चों की प्रतिभा को खोज कर समाज के सामने लाने की जरूरत है।
इस अवसर पर पार्षद हजारी देवड़ा, भाजपा नेता विजय मोहन जोशी, पार्षद शिव कुमार, गिरिराज जोशी, डॉ. अर्चना कोचर, मोहन लाल देवड़ा, राजकुमार, रामलाल सहित बहुत से गणमान्य लोग मौजूद रहे।











