चुनावों के मद्देनजर बढ़ाई सतर्कता
बीकानेर thenews.mobilogicx.com संभागीय आयुक्त हनुमान सहाय मीना ने गुरूवार को हिन्दूमल कोट अन्तरराष्ट्रीय सीमा का निरीक्षण किया तथा बीएसएफ व पुलिस की संयुक्त गश्त को प्रभावी बनाकर आगामी विधानसभा चुनाव में बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। राजस्थान-पंजाब अन्तरराष्ट्रीय सीमा की साधुवाली, खखां-बकैंनवाला, शिवपुर, कोठा सीमा-नाकों का निरीक्षण करते हुए चैकी प्रभारियों को नाका रजिस्टर संधारित करने एवं सीसीटीवी कैमरों को दुरूस्त करने के निर्देश दिए।
संभागीय आयुक्त ने पतली चैक पोस्ट (राजस्थान) एवं राजपुरा चैक पोस्ट (पंजाब) पर चुनावी तैयारियों का जायजा लेते हुए दोनों राज्यों को जोडऩे वाले चोर रास्तों पर विशेष पैट्रोलिंग के निर्देश दिए। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देेनजर विभिन्न उडऩ दस्तों को विशेष सतर्कता बरतने हेतु उपखण्ड अधिकारी सार्दुलशहर को निर्देशित किया। सीमावर्ती गांवों के भ्रमण के दौरान सरकारी कर्मचारियों को चुनाव को बाधित करने वाली समस्त अपराधिक घटनाओं के प्रति चैकसी बरतते हुए मुस्तैद रहने के निर्देश दिए।












