255 स्काउट-गाइड ले रहे भाग
बीकानेर। जिला स्तरीय स्काउट-गाइड खेल-कूद प्रतियोगिता आज से मण्डल प्रशिक्षण केन्द्र रिडमलसर में शुरू हुई।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड राज्य मुख्यालय के वार्षिक कार्यक्रमानुसार प्रदेश मे स्काउट गाइड खेलों का आयोजन जिला स्तर पर 29 जुलाई तक चलेगा।
सीओ स्काउट जसवन्तसिंह राजपुरोहित के अनुसार मण्डल प्रशिक्षण केन्द्र पर कबड्डी, फुटबाल, वालीबॉल, दौड़ (100 मीटर 400 मीटर) खो-खो, भाला फेंक, गोला फेंक, लम्बी कूद, उंची कूद आदि खेलों का आयोजन किया जा रहा है। रात्रि मे शिविर ज्वाल कार्यक्रम मे लोक गीत एवं लोक नृत्य की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया किया जाएगा।
खेल प्रतियोगिता मे कम से कम द्वितीय सोपान उत्तीर्ण स्काउट गाइड जिनकी आयु 12 वर्ष से 17 वर्ष है, को शामिल किया गया है। स्थानीय संघ बीकानेर, लूनकरणसर, कोलायत, नापासर, गंगाशहर, श्रीडूंगरगढ के 255 संभागी विभिन्न खेलों में भाग ले रहे हैं।
आज के मैचों में गाइड विभाग में बीकानेर और खाजूवाला के मध्य खेले गये वालीबाल के मैच में बीकानेर और स्काउट विभाग में श्रीडूंंगरगढ एवं कोलायत में श्रीडूंंगरगढ प्रथम विजेता रहे। खो-खो के स्काउट विभाग के मैच में नापासर प्रथम रहे।
इसी प्रकार से कबड्डी के स्काउट मेच में खाजूवाला एवं बीकानेर में बीकानेर प्रथम एवं गाइड में श्रीडूंंगरगढ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शेष मैच कल आयोजित किए जाएंगे। कल शाम को समापन समारोह में पुरस्कार एवं पारितोषित वितरण किए जाएंगे।
जिला स्तर पर आयोजित खेलों मे प्रथम स्थान प्राप्त टीम के खिलाड़ियों के एवं अन्य टीम के उत्कृष्ट खिलाड़ियों में से चयन के माध्यम से जिला स्तर की एक टीम बनाई जाएगी जो मण्डल स्तर के खेलों मे भाग लेगी।
खेल आयोजन में प्रतियोगिता में निर्णायक एवं विशेषज्ञ के रूप में शारीरिक शिक्षक मुख्यत्यार अली, डॉ. विनोद चौधरी, रामेश्वर मारू, संतोष शेखावत, पुनमराम, आदि के द्वारा सहयोग किया जा रहा है।