जनसंवाद कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर चर्चा

2286
जनसंवाद कार्यक्रम
पश्चिम क्षेत्र विधायक ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ की बैठक

बीकानेर। पश्चिम क्षेत्र विधायक डॉ. गोपाल जोशी ने आज विधानसभा (पश्चिम) क्षेत्र के पार्टी के पदाधिकारियों के साथ जनसंवाद कार्यक्रम की रुपरेखा को लेकर चर्चा की। बैठक में विधानसभा पश्चिमी क्षेत्र के मण्डल अध्यक्ष व महामंत्री मौजूद रहे।

डॉ. जोशी ने मण्डल अध्यक्षों व कार्यकारिणी व बूथ अध्यक्ष, शक्ति केन्द्र प्रभारी, पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी, शक्ति केन्द्र संयोजक, प्रबुद्धजन आदि सभी कार्यकारिणी के कार्यकर्ताओ को मुख्यमंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल होने को कहा।

साथ ही केन्द्र व राज्य सरकार की ओर से आमजन के हितों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को जनता तक पहुंचाने व योजनाओं का लाभ दिलवाने का सुझाव दिया।

डॉ. जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश के साथ बीकानेर को काफी लाभ पहुंचा है, आमजन को सरकार की रीति-नीति के प्रति जागरूक कर ज्यादा से ज्यादा जोड़ने के लिए कार्यकर्ता और भी ज्यादा मेहनत करें।

बैठक में दाऊलाल हर्ष, आनन्द व्यास, विजय उपाध्याय, रामरतन आचार्य, शिव कुमार रंगा, बालकिशन व्यास, गोविन्द सिंह कच्छावा सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.