बीकानेर thenews.mobilogicx.com
बीकानेर में रिश्तों को तार-तार करने वाला एक मामला सामने आया है। जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने में धर्म बहन बना कर भाई द्वारा देहशोषण करने का मामला दर्ज किया गया है।
पीडि़त युवती ने थाने में रिपोर्ट लिखवाई है कि 21 अक्टूबर 2017 भैयादूज वाले दिन उसे धर्म बहन बनाकर अपने घर बुलाया। जहां उसे नाश्ते के साथ नशीला पदार्थ खिला दिया। पीडि़ता ने आरोप लगाया है कि नशे की हालत में उसका देहशोषण किया गया तथा अश्लील क्लिप भी बनाई।
इतना ही नहीं हर बार उसे क्लिप सार्वजनिक करने की धमकी देकर देहशोषण करता रहा। पुलिस ने वल्लभ गार्ड निवासी आरोपी अभिषेक पाण्डे के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।











