बीकानेर के देशनोक और पलाना के बीच ट्रेन से गिरे युवक की मौत हो गयी।
बीकानेर। देशनोक थाना क्षेत्र में में आज सुबह एक युवक की ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची देशनोक पुलिस ने शव को पीबीएम अस्पताल परिसर स्थित मोर्चरी में रखवाया। फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुटी है।
देशनोक पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह साढ़े सात बजे के आस-पास यह हादसा हुआ था। सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया।
यह हादसा देशनोक रेलवे स्टेशन से लगभग डेढ़ किलोमीटर पलाना की तरफ हुआ। मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष है। उसके शरीर पर सफेद रंग के कुर्ता-पायजामा हैं। चेहरे पर हल्की दाढ़ी भी है। शव के पास ही एक थैला पुलिस को मिला है, जिसमें काले और नीले रंग के दो लोअर, स्पोट्र्स नेकर और कागज की कुछ पर्चियां थी। इन पर्चियों पर पंजाबी भाषा में कुछ नाम लिखे हैं और साथ में नम्बर भी लिखे हैं। भगवा रंग का एक स्कार्फ भी थैले में रखा था। मृतक के पास काले रंग का मोबाइल भी था। जो अब पुलिस के पास है, इस मोबाइल में सिम नहीं है।
देशनोक पुलिस ने बताया कि मृतक के पास से मिली पर्चियों पर लिखे नम्बरों पर सम्पर्क करने की कोशिशें की गई, लेकिन उन नम्बरों पर सम्पर्क नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी हुई है।