मोर्चरी (mortuary) के आगे धरना, दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग

2416

बीकानेर। जिले के गारबदेसर गांव की रहने वाली सावित्री नायक की मौत के बाद आज परिजनों ने पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी (mortuary) के आगे प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने इस मामले के दोषियों की गिरफ्तार करने की मांग प्रशासन के सामने रखी। परिजनों का कहना है की जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक वे शव को नहीं उठायेंगे और धरने पर बैठे रहेंगे।

प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि सावित्री नायक 28 मई को अपने ससुराल से पीहर जाने के लिए निकली थी तभी गारबदेसर के सरपंच गणपतदास स्वामी तथा ग्राम सेवक देवीलाल बावरी और ड्राइवर रामकुमार नायक उसे अपने साथ ले गए और सामुहिक बलात्कार कर सावित्री को गांव के पास पटक कर चले गए। गिरने से घायल हुई सावित्री का उपचार पीबीएम में चल रहा था लेकिन सोमवार रात उसकी मौत हो गई।

उन्होंने कहा की जब लूनकरणसर पुलिस को सारे मामले की रिपोर्ट दी गई तो पुलिस ने आरोपियों को बचाने की कोशिश की और सरपंच व ग्रामसेवक को नामजद नहीं किया। जब तक उनकी मांगों को नहीं माना जाएगा तब तक धरना भी जारी रहेगा और शव भी मोर्चरी में रहेगा।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.