दीपमाला से जगमगाई भैरूनाथ की चौकी, भांग छनी, लगे बाबा के जयकारे …देखें वीडियो

बीकानेर thenews.mobilogicx.com बाबा भैरूनाथ को भांग का भोग लगाकर भांग प्रेेमियों ने स्वयं प्रसाद लिया। हर-हर महादेव और जय भैरूनाथ के जयकारों से सूरदासानी बगेची गूंज उठी। वहीं शाम को ग्यारह सौ दीयों से भैरूनाथ बाबा की चौकी को सजाया गया। अवसर था त्रिदिवसीय भैरवाष्टमी महोत्सव का।

मीडिया प्रभारी अजय पुरोहित ने बताया कि कार्यक्रम के दूसरे दिन बुधवार को सुबह गणेश पूजन हुआ जिसमें यजमान बसंत पुरोहित सपत्नीक शामिल हुए। दोपहर बारह बजे भांग प्रेमियों के लिए 5 किलो भांग का छनाव किया गया। पं. अमित पुरोहित ने बताया कि बीकानेर शहर के विख्यात भांग प्रेमी मास्टर मदन जेरी अपनी 40 भांग प्रेमियों की मंडली के साथ उपास्थित हुए। पहले साफी साफ़ कर, पीछे रंग लगे, चला जाए कैलाश को, शिव को शीश नवाय… के उद्घोष के साथ शुरू हुआ भांग का छनाव।

छनाव के साथ-साथ भगवान शिव व भैरूनाथ की अराधना करते हुए भांग पीने का सिलसिला शुरू हुआ जो की करीब एक घंटे तक चला। कार्यक्रम में राजकुमार पुरोहित ने बताया की शाम भांग प्रेमियों को भोजन प्रसादी भी करवाई गई। शाम को घड़साना से आई हुई संगीत कलाकारों की मंडली पहुंची जिन्होने लोक आवाज़ में शानदार प्रस्तुतिया दी।

आरती के समय भैरूजी कि चौकी को हजारों दीपक से दीपमाला से सजावट की गई। सूरदासानी पंचायत के ट्रस्टी गणपत पुरोहित ने बयाया कि गुरुवार को भैरवाष्टमी के उपलक्ष्य में भैरवजी कि प्रतिमा का सुबह पंचामृत से महाभिषेक किया जाएगा। शाम को छप्पन भोग व महाआरती का आयोजन होगा।

कार्यक्रम में अजय पुरोहित, शंकरलाल पुरोहित, अंजलि जोशी, अभिषेक जोशी, मनोज रंगा, पंकज व्यास, नारायण किराडू,, मदनगोपाल तथा पं. मनोज भोजक सहित अन्य साथियों द्वारा सहयोग किया जा रहा है।

Newsfastweb: