केन्द्रीय जेल में सजा भुगत रहा था पंजाब का निवासी
बीकानेर। केन्द्रीय जेल में सजा भुगत रहे एक कैदी की आज हृदयघात होने पर मौत हो गई। पीबीएम चौकी पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया और बीछवाल थाने में सूचना दी।
जानकारी के मुताबिक कैदी का नाम पाल सिंह पुत्र दौलत सिंह था। वह पंजाब का रहने वाला था। वह यहां केन्द्रीय जेल में अप्राकृतिक मैथुन के मामले में सजा भुगत रहा था। आज शाम को वह अपनी बैरक में ही था, तभी अचानक उसे हृदयघात हो गया।
जेल प्रशासन उसे पीबीएम अस्पताल के आपातकाल कक्ष में लेकर पहुंचे थे। वहां मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
फिलहाल शव को पीबीएम अस्पताल परिसर स्थित मोर्चरी में रखा गया है और मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मृतक के परिजनों के यहां आने पर ही शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।