विवाहिता की जहर खाने से मौत

Bikaner / thenews.mobilogicx.com

जहर खाने से विवाहिता की मौत का मामला गजनेर थाने में दर्ज किया गया है। पुलिस से मिली रिपोर्ट के अनुसार कुदसू निवासी चम्पालाल ने अपनी बेटी की मौत जहर खाने के बाद दौराने इलाज बताई है।

प्रार्थी ने बताया कि उसकी पुत्री अनिता ने ससुराल वालों से तंग व परेशान होकर 13 फरवरी को अकसर रोही में जहर खा लिया। जिसे सूचना मिलने पर पीबीएम अस्पताल लाया गया। 17 फरवरी को इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस ने पिता की रिपोर्ट पर लूणकरनसर निवासी भूपराम बिश्नोई के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच सीओ कोलायत को सौंपी गई है।

खबर द न्यूज के वाट्सएप ग्रुप में शामिल होने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://bit.ly/2DYs2qS

Newsfastweb: