बस की टक्कर से एक व्यक्ति व तीन गायों की मौत

2327

चार गायें घायल

Bikaner / thenews.mobilogicx.com

बस की टक्कर से तीन गायों व एक व्यक्ति की मृत्यु होने का मामला पूगल थाने में दर्ज किया गया है। थाने से मिली जानकारी के अनुसार पहलवान का बेरा निवासी रामकुमार जाट ने बस नम्बर आरजे07 पीएम 5764 के चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

रिपोर्ट में प्रार्थी ने बताया है कि पूगल से तीन किलोमीटर की दूरी बीकानेर आम सड़क पर 2 मार्च को रात्रि नौ बजे के करीब तेज गति व लापरवाही से बस चलाते हुए चालक ने गायों व उसके चाचा को टक्कर मार दी।

बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही तीन गायों की मौत हो गई तथा 49 वर्षीय चाचा फूसाराम गंभीर घायल हो गए जिन्हें अस्पताल पहुंचाते समय ही मृत्यु हो गई।

मामले की जांच कर रहे हैड कांस्टेबल राजेन्द्र कुमार ने बताया कि रात्रि गश्त के दौरान जब घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि भीड़ के कारण जाम लगा हुआ है। मौके पर पहुंच कर तुरन्त एम्बूलेंस बुलवा कर घायल हुए फूसाराम को अस्पताल ले जाया गया जिसकी अस्पताल पहुंचने से पहले ही मृत्यु हो गई।

दुर्घटना में चार गायें भी घायल हो गई तथा मौके से बस चालक फरार हो गया। पुलिस ने उक्त चालक के खिलाफ 16/19 धारा 279, 304ए के तहत मामला दर्ज किया गया है।

खबर द न्यूज के वाट्सएप ग्रुप में शामिल होने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://bit.ly/2Xoxpax

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.