बीकानेर। करंट की चपेट में आने से मंगलवार दोपहर एक युवक की मौत हो गई। मृतक के भाई ने गंगाशहर थाने में मर्ग दर्ज करवाई।
रानीबाजार ओधौगिक क्षेत्र में रोड 8 पर स्थित सरस्वतीनगर निवासी मनोजकुमार की ओर से दी गई रिपोर्ट में बताया गया कि उसका बड़ा भाई धर्मपाल उसी क्षेत्र में रहने वाले माधोसिंह के घर इन्वर्टर ठीक कर रहा था, वह अचानक करंट की चपेट में आ गया ओर मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनो को सौंप दिया।










