बीकानेर। नोखा थाना क्षेत्र के मैनसर गांव में स्थित पानी की हौद के पास गुरुवार को एक युवक का शव लावारिस पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उठवाकर नोखा स्थित मोर्चरी में रखवाया। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों ने शव को पड़े देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सीओ बनवारीलाल मीणा और थानाधिकारी मनोज शर्मा मय जाप्ते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास लगे सीसी कैमरों को खंगाला तो हरियाण नम्बर की एक कार के वहां आने के फुटेज मिले। साथ ही मौके से एक मोबाइल भी पुलिस को मिला है। और जानकारी के लिए पुुुलिस घटनास्थल से कुछ दूर स्थित पेट्रोल पम्प पर लगे सीसी कैमरों को खंगाल रही है।