तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2018 में चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग

मंगलवार तक चलेगी काउंसलिंग

बीकानेर। तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2018 में लेवल प्रथम के चयनित अभ्यार्थियों की काउंसलिंग आज जिला परिषद सभागार में आयोजित हुई। तीन दिन तक चलने वाली इस काउंसलिंग में 1087 शिक्षकों का चयन किया जाएगा।

जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक उमाशंकर किराडू ने बताया कि पहले दिन आज विशेष शिक्षक, विधवा और अन्य महिलाओं की काउंसलिंग की जा रही है। आज 359 लोगों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है।

जिन्हें वरीयता के आधार पर चयनित स्कूल दिए गये है। काउंसलिंग में पारदर्शिता के लिए एलइडी स्क्रीन पर विभिन्न स्कूलों में खाली पड़े पदों को दिखाने की व्यवस्था की गई है।

वहीं सोमवार को 365 महिलाओं की और मंगलवार को बाकि बचे अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की जाएगी। काउंसलिंग की व्यवस्थाओं के लिए प्रारम्भिक शिक्षा के कई अधिकारियों और शिक्षकों को नियुक्त किया गया है।

 

Newsfastweb: