बीकानेर। चौंखूटी क्षेत्र निवासी नूरजहां पत्नी मेराजूदीन ने पीबीएम अस्पताल के कैंसर विभाग और ट्रोमा सेन्टर में सोमवार को कूलर भेंट किए। कैंसर विभाग के डॉ. सुरेन्द्र बेनीवाल ने बताया कि इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. बरड़िया, नूरजहां, उनके पति मेराजूदीन, बेटी रजिया बानो, बेटा महफूजअली, परिजनोंं में सिराजुदीन कादरी, अजहरुदीन सहित कई मौजूद रहे।
नूरजहां ने बताया कि रमजान के पवित्र महीने में जरूरतमंदों की सहायता करना ही मानवता है। अस्पताल में भर्ती रोगियों को कूलर भीषण गर्मी से राहत देंगे।