षड्यंत्रपूर्वक रच दिया दूसरा विवाह, गहने भी हड़पे

2279

Bikaner / thenews.mobilogicx.com

नयाशहर थाने में धोखाधड़ी से दूसरा विवाह करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार बंगलानगर निवासी आदिल तेली ने कुचौर आथुणी निवासी माफिया, जुबेदा, बाबू खां पर आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री जो पहले से विवाहित थी षड्यंत्रपूर्वक दूसरा विवाह कर दिया।

प्रार्थी ने रिपोर्ट में बताया कि उक्त आरोपियों ने उसकी पुत्री का धोखाधड़ी से दूसरा विवाह कर दिया व पहले विवाह में दिए गए सोने-चांदी का सामान हड़प कर अमानत में खयानत की। पुलिस ने उक्त रिपोर्ट के आधार पर 73/19 494, 420, 406, 120 बी आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.