विधानसभा चुनाव में कांग्रेस दोहराएगी अपनी ताकत : डूडी

2428
कांग्रेस
विशेषज्ञ ने प्रोजेक्टर से सिखाए आमजन को जोड़ने के गुर
बीकानेर। आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अपनी ताकत को दोहराएगी।  पूर्ण बहुमत के साथ पार्टी प्रदेश की सत्ता में आएगी। यह कहना है विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता रामेश्वर डूडी का। वे मंंगलवार को भीनासर स्थित छलाणी पैलेस में यूथ कांग्रेस के सोशल मीडिया पर आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

कार्यशाला में विशेषज्ञ ने प्रोजेक्टर के माध्यम से युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर आमजन को जोड़ने तथा पार्टी की रीति-नीति आदि की जानकारी देने के गुर सिखाए।

यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बिशनाराम सिहाग ने बताया कि इस अवसर पर प्रतिपक्ष नेता रामेश्वर डूडी ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि चार महीनों बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अपनी ताकत को दोहराएगी। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को और मजबूती के साथ अपना महत्वपूर्ण योगदान पार्टी को देना है।

चुनाव से पहले भाजपा ने जो वादे जनता से किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया गया है। महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं।

पार्टी की योजनाओं को भाजपा सरकार ने नाम बदल कर शुरू कर दिया है और झुठी वाहवाही हासिल करने में लगे हैं। पार्टी के कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार की झूठी करतूतों को आमजन के बीच पहुंचाना है।

यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बिशनाराम ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के हर वर्ष दो लाख युवाओं को रोजगार देने के वादे आज खोखले साबित हो रहे हैं।

नए रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने की बजाय सरकार युवाओं से रोजगार छीनने में लगी है। पार्टी के कार्यकर्ता सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को भाजपा सरकार की असलियत बताएं।

कार्यशाला में पार्टी के सोशल मीडिया के बीकानेर संभाग अध्यक्ष शरद आचार्य ने संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के जरिए पार्टी के विचारों और नीतियों को आम आदमी तक पहुंचाने की बारीकियां बताई।

उन्होंने प्रोजेक्टर के माध्यम से बड़ी स्क्रीन पर डिस्पले करके सोशल मीडिया पर पोस्ट करने सहित आदि प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण दिया।

इस अवसर पर बीकानेर संभाग के सोशल मिडिया प्रभारी शरद आचार्य व बीकानेर नगर निगम चुनाव में 18 वार्ड से प्रत्याशी रहे निर्मल छलाणी का नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी ने मोमेंटो देकर अभिनंदन किया।

कार्यशाला में पीसीसी सदस्य गोपाल गहलोत, शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत, देहात कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत, मनोज सहारण, जिला प्रमुख प्रतिनिधि श्रीकृष्ण सींवर, यूथ कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष धनपत चायल, श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष हरिराम बाना सहित यूथ कांग्रेस और पार्टी के अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.