कांग्रेस : सेवादल को पुरानी रंगत में लाने की कवायद

2297
सेवादल
9 अगस्त को निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा

बीकानेर। कांग्रेस के हरावल दस्ते में शुमार कांग्रेस सेवादल को फिर से पुरानी रंगत में लाने की कवायद शुरू कर दी गई है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सेवादल को पुरानी रंगत में पुन: स्थापित करना चाहते हैं। ऐसे में इस संगठन को पुराने रूप में ही लाए जाने की कोशिशें शरू कर दी गई हैं।

जानकारी के मुताबिक पिछले दो दशकों से जिन कार्यक्रमों के आयोजनों को बंद हो गया था, संगठन में नियमित रूप से इन कार्यक्रमों के आयोजनों को शुरू किया जा रहा है। दो दिनों पहले प्रदेश के कई जिलों में सेवादल की ओर से ध्वज वंदना कार्यक्रम किए गए थे।

अब 9 अगस्त को अगस्त क्रान्ति दिवस पर जयपुर में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। बताया जा रहा है कि यह यात्रा अल्बर्ट हॉल से शुरू होकर गवर्मेन्ट हॉस्टल स्थित शहीद स्मारक पहुंचेगी। चार किलोमीटर की इस यात्रा में प्रदेश भर के सभी कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

सबसे आगे सेवादल की टुकड़ी

पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस तिरंगा यात्रा में संगठन की एक टुकड़ी सबसे आगे राष्ट्रीय ध्वज लेकर मार्च पास्ट करते हुए चलेगी। उसके पीछे संगठन के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता चलेंगे।

सेवादल के पदाधिकारियों ने इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों में खासकर युवाओं में देश प्रेेम और राष्ट्र निर्माण के प्रति अलख जगाना बताया है। साथ ही कांग्रेस का इतिहास और देश की आजादी में कांग्रेस के योगदान को जन-जन तक पहुंचाना है।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.