येदियुरप्पा के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाई खुशियां

2339

बीकानेर। कर्नाटक में भाजपा मुख्यमंत्री येदियुरप्पा द्वारा राज्यपाल को इस्तीफा सौंपे जाने के बाद यहां शनिवार को शहर जिला कांग्रेस की ओर से खुशियां मनाई गई।

कोटगेट के पास एकत्र हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने पटाखे चला कर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत, बल्लभ कोचर, गुलाब गहलोत, पार्षद जावेद पड़िहार, साजिद सुलेमानी, जियाउर रहमान, रमजान कच्छावा, आनन्दसिंह सोढ़ा, राहुल जादूसंगत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं देहात कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत, प्रदेश संगठक प्रह्ललादसिंह मार्शल, नारायणसिंह चारण, अम्बालाल ईणखिया, शशिकला राठौड़ सहित कई कार्यकर्ताओं ने खुशियां व्यक्त की।

 

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.