नोटा से भी कम मिले कांग्रेस प्रत्याशी को वोट

2494
नोटा से भी कम

नेता प्रतिपक्ष का है विधानसभा क्षेत्र

बीकानेर। नोखा नगर पालिका के वार्ड-5 में हुए उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी को नोटा से भी कम वोट मिले हैं। जबकि यह विधानसभा क्षेत्र प्रतिपक्ष नेता रामेश्वर डूडी का है। हालांकि इस चुनाव परिणाम से आने वाले विधानसभा चुनाव पर कोई विशेष असर नहीं पड़ने वाला लेकिन कांग्रेस के शीर्षस्थ नेताओं की ओर से इन दिनों चलाया जा रहा मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम के तहत बूथ को मजबूत करने की कवायद पर सवालिया निशान तो लग ही गया है। वहीं प्रदेश के बड़े नेता के पारम्परिक क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी को महज 5 वोट मिलना काफी अचरजभरा माना जा सकता है। ऐसी स्थिति में विपक्षी दलों के नेताओं और पार्टी में डूडी विरोधियों को सवाल खड़े करने का मौका मिल गया है।

लोग बताते हैं कि जब इस उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया था, तब जिला देहात कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत सहित कई पदाधिकारी पहुंचे थे। कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने इस उपचुनाव में जनसम्पर्क भी किया था। इसके बावजूद पार्टी को सिर्फ 5 वोट हासिल होना, चिंतनीय है।

गौरतलब है कि नोखा नगर पालिका के वार्ड-5 में 12 जून को मतदान हुआ था जिसमें कुल 628 मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग किया था। इस उपचुनाव में कुल तीन प्रत्याशी मैदान में थे, जिनमें भाजपा से पुखराज पाणेचा, कांग्रेस से रामदेव लखारा और एनसीपी (विकास मंच) से रेखा देवी। आज हुई मतगणना के बाद विकास मंच की रेखा देवी ने सबसे ज्यादा 389 वोट लेते हुए विजय हासिल की। वहीं भाजपा प्रत्याशी ने 228 वोट हासिल किए। 6 मतदाताओं ने तीनों प्रत्याशियों को नकारते हुए नोटा को चुना और मतदाताओं ने सबसे हैरानी भरे परिणाम देते हुए कांग्रेस प्रत्याशी को सिर्फ 5 ही वोट दिए।

परिणाम घोषित होने के बाद रिटर्निंग अधिकारी केएल सोनगरा ने विजय प्रत्याशी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर नोखा नगर पालिका अध्यक्ष नारायण झंवर, उपाध्यक्ष निर्मल भूरा सहित कई गणमान्य मौजूद थे। रेखा देवी की जीत पर विकास मंच के कन्हैयालाल झंवर ने भी प्रसन्नता व्यक्त की है।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.