बीकानेर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व सहप्रभारी काजी मोहम्मद निजामुद्दीन, राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा
प्रायोजित ‘मेरा बूथ-मेरा गौरव’ कार्यक्रम के तहत 26 से 29 मई तक जिले की विधानसभा क्षेत्र वार मीटिंग लेंंगे।
जिला देहात कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत ने बताया कि 26 को सुबह 10 बजे लूनकरणसर तथा शाम 4 बजे खाजूवाला में होने वाले कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि होंगे।
रविवार को यहांं होने वाले महिला कांग्रेस सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। सोमवार को सुबह 10 बजे श्रीडूंगरगढ़ मेेंं होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। 29 मई को सर्किट हाउस मेें पार्टी के कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे।










