लोगों के बीच पहुंचे कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता
बीकानेर। जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक दलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता आमजन के बीच पहुंचते नजर आ रहे हैं। आज लूनकरणसर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के डॉ. राजेन्द्र मूंड के नेतृत्व में कांग्रेस आपके द्वार कार्यक्रम चलाया गया।
इस कार्यक्रम के तहत डॉ. राजेन्द्र मूंड पार्टी कांग्रेस के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ अर्जुनसर व महाजन कस्बे में पहुंचे।
वहां उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और कांग्रेस की रीति-नीति की जानकारी दी। साथ ही लोगों को बताया कि कांग्रेस ने प्रदेश की बागडोर संभालने के बाद किन-किन योजनाओं को दोबारा शुरू करेगी।
कांग्रेस आपके द्वार कार्यक्रम में डॉ. मूंड के साथ पीसीसी सदस्य आशाराम सारण, ख्यालीराम सारस्वत, शीशपाल ओझाइया, बंशीराम हुड्डा, सुधीर नाई, राजू बहराइच सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे।