भाजपा की तरह दिखावा नहीं करती है कांग्रेस : डॉ. यादव

2579
भाजपा दिखावा
उदयरामसर में अलवर सांसद का अभिनन्दन

बीकानेर। आने वाले चुनाव में कांग्रेस यहां फिर से सत्ता में आएगी। क्योंकि कांग्रेस विकास के काम बिना किसी भेदभाव के करती है जबकि भाजपा दिखावा करती है और अपने चहेतों का ध्यान रखती है। कांग्रेस हर वर्ग का ध्यान रखते हुए धरातल पर काम करती है। भाजपा के कुशासन से जनता परेशान हो चुकी है। ये कहना है अलवर सांसद डॉ. कर्णसिंह यादव का।

उदयरामसर में आयोजित अभिनन्दन समारोह में उन्होंने भाजपा पर आरोपों की बौछार कर दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सभा में जिस तरह लोगों को जबरन जयपुर ले जाया गया है, वह अनुचित है।

इस सभा के लिए शासन ने सरकारी तंत्र का जमकर दुरुपयोग किया है, इसे लोकतंत्र नहीं कहा जा सकता है। अब प्रदेश से भाजपा की विदाई तय है।

इस अवसर पर पार्टी के नेता डॉ. बीडी कल्ला, कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत, यूथ कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, गोपाल गहलोत, वल्लभ कोचर ने भी संबोधित किया।

नागरिक अभिनन्दन समारोह में कई समाजों के प्रतिनिधियों ने सांसद डॉ. यादव का अभिनन्दन किया।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.