कांग्रेस : ‘मेरा बूथ-मेरा गौरव’ के लिए सम्पर्क यात्रा

2340
congress dehat
नोखा गांव से की शुरुआत

बीकानेर। प्रदेश कांग्रेेस कमेटी के निर्देशानुसार देहात कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत के नेतृत्व में आज मेरा बूथ-मेरा गौरव कार्यक्रम के लिए सम्पर्क यात्रा की शुरुआत की गई। नोखा विधानसभा क्षेत्र के भामटसर, मान्याणा, पारवा, रासीसर, जेगला, जांगलू, देसलसर गांवों में नोखा शहर ब्लॉक अध्यक्ष मूलाराम मेधवाल, देहात ब्लॉक अध्यक्ष मेघसिंह राजूपत की अध्यक्षता में सभा की गई।

नोखागांव में आयोजित हुई सभा को देहात कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत ने सम्बोधित करते हुए कहा कि जीएसटी और नोटबन्दी के कारण पूरा देश में आर्थिक मंदी की दौर से गुजर रहा है।

जिसके कारण बहुत सी मीलें और फैक्ट्रिया बन्द हो गई किसान कर्ज में डूबा रहा है। देश में विकास रूक गया है। जमीनों के भाव गिर गए है। किसान, व्यापारी, मजदूर सहित आम आदमी मंदी की मार को झेल रहा है।

उन्होंने नोखा में आयोजित होने वाले मेरा बूथ-मेरा गौरव कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने चने अपील की।

इस सम्पर्क यात्रा में पांचू प्रधान प्रतिनिधि भंवरलाल गोरछिया, दीपाराम, उरमूल डेयरी चैयरमेन रेवन्तराम सियाग, जगदीश पवांर, गाणू खां, गणेशाराम दावां, चेतनराम सियाग सहित कई पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.