कांग्रेस और किसान की राशि एक, भाजपा धनी-घरानों की सरकार : डॉ. कल्ला

2293

बीकानेर thenews.mobilogicx.com

प्रदेश में किसानों की हालत खराब करने में भाजपा ने कहीं कोई कसर नहीं छोड़ी है। यह बात शनिवार को ऊर्जा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने खबर द न्यूज से विशेष बातचीत के दौरान बताई।

भीमसेन चौधरी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि के बाद डॉ. कल्ला ने प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर पूछे गए प्रश्न के दौरान बताया कि भाजपा सरकार ने भले ही हजारों करोड़ रुपए का कर्जा छोड़ दिया है लेकिन कांग्रेस स्थिति को मजबूती प्रदान कर रही है।

भाजपा सरकार ने जो किसानों के कर्ज का छह हजार करोड़ बकाया छोड़ा है वो भी कांग्रेस वहन कर रही है। कांग्रेस अपने वादों को निभा रही है और सरकार बनने के पहले सप्ताह में ही पूरे प्रदेश के किसानों का कर्जा माफ किया है।

डॉ. कल्ला ने कहा कि कांग्रेस और किसान की राशि एक ही है। कांग्रेस हमेशा अन्नदाता की हितैषी रही है, भाजपा धनी घरानों की सरकार है।

पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल ने कहा कि हमारा देश कृषि पर आधारित है। बेनीवाल ने कहा कि कांग्रेस किसानों की समृद्धि के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.