अग्रवाल समाज के गणमान्यों का अभिनंदन

2358
अग्रवाल
कलक्टर डॉ. गुप्ता सहित कई विभुतियों को किया गया सम्मानित

बीकानेर। जिला अग्रवाल सम्मेलन युवा इकाई की ओर से रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक होटल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियों के लिए समाज के लोगों का अभिनंदन किया गया। जल स्वावलंबन में बीकानेर जिले को राजस्थान में प्रथम स्थान मिलने पर कलक्टर डॉ. एनके गुप्ता का अभिनंदन इस मौके पर किया गया।

समारोह में राज्य सरकार की ओर से बीकानेर मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी के सदस्य मनोनीत होने पर हनुमान अग्रवाल, पापड़ व्यवसाय में विदेश में अवार्ड दिलाने पर जय अग्रवाल, एसबीआई के डीजीएम विपिन गुप्ता और लोकतंत्र के सेनानी केदारनाथ अग्रवाल का अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर कलक्टर डॉ. एनके गुप्ता ने कहा समाज में प्रतिभाओं की कमी नहीं है और समाज सेवा के लिए भी भावना की कमी नहीं है।

उन्होंने फ्रेंडशिप डे पर भगवान कृष्ण और कर्ण की दोस्ती का उदाहरण देकर समाज को एकजुट रहने की अपील की।  समाज के लोग कभी भी समाज सेवा के कार्यों के लिए आगे आएं तो उन्हें हर संभव सहयोग किया जाएगा।

एसबीआई के डीजीएम विपिन गुप्ता ने कहा कि बीकानेर की मिलनसारिता वाली संस्कृति से मैं प्रभावित हुआ हूं और समाज के किसी भी काम के लिए वे सहयोग देने के लिए तैयार हैं।

सम्मेलन की युवा इकाई के अध्यक्ष हनुमान अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी का सदस्य मनोनीत करने पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सर्राफ का आभार जताया।

समारोह में डॉ. देवेंद्र अग्रवाल, अनाज कमेटी के अध्यक्ष जय किशन अग्रवाल, जिला उद्योग संघ के पूर्व अध्यक्ष सुभाष मित्तल ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों के व्यवसायी, अधिकारी और महिलाएं मौजूद रहीं।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.