भिड़ पड़े सांसद और विधायक …देखिए वीडियो

संत कबीर नगर। उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उस वक्त जोरदार हंगामा खड़ा हो गया, जब यहा भाजपा के एक सांसद और भाजपा के ही एक विधायक आपस में भिड़ गए।

मामला यहां तक पहुंच गया कि दोनों के बीच मारपीट तक हो गई और सांसद ने जूते से विधायक पर हमला बोल दिया, वहीं विधायक ने भी हाथ उठाते हुए सांसद पर हमला बोल दिया। इसकेे बाद वहां मौजूद पुलिस के अधिकारियों को बीचबचाव में उतरना पड़ा। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में संत कबीर नगर के कलेक्ट्रेट परिसर में एक एक परियोजना को लेकर चर्चा हो रही है।

इसी दौरान परियोजना की आधारशिला रखने को लेकर बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी और बीजेपी विधायक राकेश सिंह के बीच कुहासुनी हो गई। इसके बाद तैश में आकर सांसद ने अपना जूता खोलकर विधायक पर हमला बोल दिया, वहीं विधायक ने भी सांसद के साथ हाथापाई करते हुए हमला बोला।

मामला बढ़ता देख वहां मौजूद पुलिस के अधिकारी बीचबचाव में उतरे और किसी तरह मामले को शांत कराया। ऐसे में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी और बीजेपी विधायक राकेश सिंह के बीच हुई मारपीट के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर हंगामा हुआ और कलेक्ट्रेट परिसर में भारी फोर्स की तैनाती की गई है।

खबर द न्यूज के वाट्सएप ग्रुप में शामिल होने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://bit.ly/2Xoxpax

Newsfastweb: