पीड़िताओं को मिले मुआवजा, आरोपियों को दण्ड

2318
रंगकर्मियों ने और कला क्षेत्र के लोगों ने प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

बीकानेर। झारखंड मे नुक्कड़ नाटक करने वाली महिला रंगकर्मियों के साथ हुए दुष्कर्म करने के मामले में यहां रंगकर्मियों और कला क्षेत्र से जुड़े लोगों ने कलक्टर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम का ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के जरिए रंगकर्मियों ने दुष्कर्म के आरोपियों को सख्त सजा दिए जाने और पीड़िताओं को मुआवजा दिलवाने की मांग की। रंगकर्मियों ने इस घटना से दुखी होते हुए कहा कि इस प्रकार की घटनाएं समाज को दुख देने वाली हैं। इस प्रकार की वारदातों को रोकने के लिए कानूनों की सख्ती से पालना करवानी चाहिए।

इस मामले के आरोपियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे पहुंचाना चाहिए और उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए।

ज्ञापन देने गए प्रतिनिधिमण्डल में रामसहाय हर्ष, रफीक एम.कादरी, मोहम्मद रफीक पठान, अनवर अजमेरी सहित कई रंगकर्मी और कला क्षेत्र से जुड़ें लोग शामिल थे।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.