कलक्टर आदेश : बीकानेर में 84 इमारतें होंगी सीज

2308

Bikaner/thenews.mobilogicx.com

जिला कलक्टर ने कहा कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बनी ऐसी इमारतें जिनमें अग्निशमन यंत्र सहित आग बुझाने के अन्य उपकरण आदि नहीं है तथा जिन भवनों में ज्वलनशील पदार्थों को रखा गया है अथवा अधिक ऊंचाई में बने हैं उनमें सुरक्षा के पूरे बंदोबस्त नहीं है ऐसी 7 दर्जन से अधिक इमारतों को चिन्हित किया गया है। इन इमारतों को सीज करने का कार्य आयुक्त नगर निगम प्रदीप के गवांडे अगले 2 दिनों में करें। विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर आयुक्त यह भी देखेंगे की अन्य बने भवन भी सुरक्षा के हिसाब से सभी बंदोबस्त सही हैं।

हाथ से उखड़ी सड़क, कार्य की जांच के आदेश

जिला कलक्टर ने खतूरिया कॉलोनी, सूर्या कॉलोनी और शिव बाड़ी में नगर निगम द्वारा अमृत योजना के तहत करवाए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। एक स्थान पर तो जिला कलक्टर ने जब नई बनी सड़क को हाथ से कुरेदा तो 2 से 5 फीट सड़क टूट गई। सड़क को देखते लग रहा था की बिना कंक्रीट जमाए धूल से भरी सड़क पर ही नई सड़क की एक पतली परत बिछा दी गई है। जिला कलक्टर ने एक दो जगह सड़क के बीचों-बीच नई बनी सड़क उखाडऩे का प्रयास किया तो वहां भी सड़क उखड़ गई। यह देखकर उपस्थित अभियंता ठेकेदार और निगम के अधिकारी अचभिंत हो गए।

एफआईआर दर्ज हो अधिकारी के विरुद्ध

खतूरिया कॉलोनी में अमृत योजना के तहत हो रहे सड़क कार्य के निर्माण कार्य को देखकर इतनी घटिया सामग्री पर जिला कलक्टर ने आयुक्त नगर निगम प्रदीप के गवांडे से कहा कि जिस कंपनी द्वारा यह कार्य करवाया जा रहा है वह इस संपूर्ण कार्य को दोबारा पूर्ण गुणवत्ता के साथ करें अन्यथा कंपनी को ब्लैक लिस्टेड कर दिया जाए और संबंधित के विरूद्ध एफ आई आर दर्ज कराई जाए। साथ ही नगर निगम के अधिकारियों के विरुद्ध भी कार्यवाही की जाए। यहां इस क्षेत्र में 2 करोड रुपए की लागत से सड़क निर्माण का कार्य हो रहा है। सड़क निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोग भी जिला कलक्टर के पास पहुंच गए। इस पर गौतम ने उपस्थित सभी लोगों से कहा कि यह सारा कार्य आम जनता के हित के लिए हो रहा है। ऐसे में कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ हो इसमें आप सब भी अपना सकारात्मक सहयोग दें और इस तरह के कार्य हो तो निगम अथवा जिला प्रशासन को बताएं।

वाट्सएप पर खबरों के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BH8MzpmL4VYHcjOR46E6fo

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.