सीएम को सिर्फ पूर्व क्षेत्र विधायक से ही दिखा लगाव

3174
पूर्व क्षेत्र विधायक

केन्द्रीय राज्यमंत्री, डॉ. रामप्रताप और सिद्धिकुमारी को ही सीएम ने बैठाया गाड़ी में

बीकानेर। सीएम वसुन्धरा राजे ने आज अपने दौरे के दौरान बीकानेर पूर्व क्षेत्र विधायक सिद्धिकुमारी से ही लगाव होना दर्शाया।  मेडिकल कॉलेज मैदान से ही सीएम वसुन्धरा राजे ने पूर्व क्षेत्र विधायक सिद्धिकुमारी को अपनी गाड़ी में बैठा लिया।

इसके बाद नागणेचेजी मंदिर कार्यक्रम, राजस्थान डिजिफेस्ट में हुए कार्यक्रम, सादुल क्लब में हेलमेट वितरण और इसके बाद रवीन्द्र रंगमंच तक पहुंचने के दौरान पूर्व क्षेत्र विधायक सिद्धिकुमारी मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के साथ उनकी गाड़ी में रहीं।

जिले के प्रभारी डॉ. रामप्रताप भी मुख्यमंत्री की गाड़ी में बैठे थे। लेकिन मुख्यमंत्री द्वारा विधायक सिद्धिकुमारी के प्रति इतना लगाव देखकर पार्टी के ही लोगों में काफी चर्चा होती रही।

लोगों में चर्चा थी कि पश्चिम क्षेत्र विधायक डॉ. गोपाल जोशी, खाजूवााला विधायक और संसदीय सचिव डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, श्रीडूंगरगढ़ विधायक किशनाराम नाई, महापौर नारायण चौपड़ा, नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका सहित अन्य बहुत से पार्टी के नेता मेडिकल कॉलेज मैदान पर मौजूद थे, लेकिन सीएम ने सिर्फ पूर्व क्षेत्र विधायक को ही तवज्जो दी।

लोगों ने तो यहां तक मान लिया कि इस बार विधानसभा चुनाव में पूर्व क्षेत्र से टिकट भी फिर से सिद्धिकुमारी को ही मिलेगी।

केन्द्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल भी सीएम की गाड़ी में !

लोगों में कौतुहल इस बात को लेकर भी रहा कि एक ही पार्टी के होने के बाद भी हमेशा एक-दूसरे के राजनीतिक विरोधी समझे जाने वाले केन्द्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल भी आज मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की गाड़ी में सवार नजर आए, वो भी ऐसे में जब कि अन्य विधायकों और पार्टी के नेताओं को सीएम ने अपनी गाड़ी में नहीं बैठाया था।

सीधे हेलमेट वितरण कार्यक्रम में पहुंचे देवीसिंह भाटी

भाजपा के कद्दावर नेता देवीसिंह भाटी आज मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के स्वागत के दौरान नहीं दिखे। जानकारी के मुताबिक देवीसिंह भाटी न तो नाल एअरपोर्ट पर नजर आए और न ही मेडिकल कॉलेज मैदान पर। इतना ही नहीं नागणेचेजी मंदिर और राजस्थान डिजिफेस्ट में हुए कार्यक्रम के दौरान भी देवीसिंह भाटी कहीं नजर नहीं आए।

भाजपा नेता देवीसिंह भाटी सीधे सादुल क्लब मैदान पर हुए हेलमेट विरतण कार्यक्रम में ही पहुंचे। इस बात को लेकर भी लोगों में काफी चर्चा होती सुनी गई।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.