महारानी नहीं, मैं सेवादारिनी : वसुंधरा राजे

2736

बीकानेर thenews.mobilogicx.com नापासर में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आज लगभग 12.30 बजे मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पहुंची। जनसभा को सम्बोधित करते हुए वसुंधरा ने कहा कि मैं महारानी नहीं सेवादारिनी हूँ। लोकतंत्र में जनता ही महाराजा और महारानी होती हैं। मुझे महारानी कहने वाले शायद ये जानते नहीं कि मैं लगातार जनता के बीच रही हूं और प्रजा ही राजा होती है।

सरकार आपके द्वार से लेकर गौरव यात्रा तक के आयोजन करके हमने लगातार जनता के साथ जुड़ाव किया। जीत के बाद आराम नहीं बल्कि जनता से किए वादों को पूरा करने के लिए सरकार आपके द्वार के माध्यम से पहुंच गए। विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड गौरव यात्रा से प्रस्तुत किया।

55 साल का हिसाब नहीं देने वाली कांग्रेस हमसे पांच साल का हिसाब मांग रही है। मुख्यमंत्री ने पूरे भाषण में कांग्रेस पर जमकर वार किया। जातिवाद की दीवारें खड़ी करना कांग्रेस का प्रमुख काम रहा है इन वर्षों में। जाटों को राजपूतों से, मीणों को गुर्जरों से लड़वाने का काम करवाने वाली कांग्रेस ने अलग-अलग अफवाहें फैला कर अशान्ति व वैर का माहौल पैदा किया है।

हमारी सरकार ने हमेशा विकास को प्राथमिकता दी है। बौखला गई है कांग्रेस, उल्टे-सीधे सवाल के सिवाय कुछ नहीं कर सकती। इससे पूर्व लूणकरणसर प्रत्याशी सुमित गोदारा व महिला मोर्चा की मीना आसोपा सहित अनेक कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत एवं अभिनन्दन किया।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.