सफाईकर्मी भर्ती : लॉटरी निकाली, नाम लिफाफे में बंद

2487
लॉटरी

बीकानेर। सफाईकर्मियों की भर्ती की लॉटरी आज यहां पॉलीटेक्निक कॉलेज मैदान पर निकाली गई। उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार लॉटरी मेंं आए नामों की सूचियां सील लगाकर लिफाफे में बंद कर दी गई। अब ये नाम उच्च न्यायालय के फैसले के बाद ही उजागर किए जाएंगे।

जानकारी के मुताबिक बीकानेर नगर निगम के 395, श्रीडूंगरगढ नगरपालिका के 19 तथा देशनोक नगरपालिका के 20 सफाईकर्मियों के पदों के लिए कम्प्यूटर के जरिए लॉटरी प्रक्रिया कलक्टर डॉ.एनके गुप्ता की मौजूदगी में सम्पन्न हुई।

इस अवसर पर महापौर नारायण चौपड़ा, श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष प्रियंका सारस्वत, देशनोक नगर पालिका अध्यक्ष कानाराम घुघरवाल, सफाई कर्मचारी आयोग सदस्य मंगलाराम ने पर्ची निकाल कर लॉटरी प्रक्रिया की शुरू की। इसके बाद करीब एक घंटे तक लॉटरी प्रक्रिया चलती रही।

वर्ग श्रेणियों में बांट कर निकाली लॉटरी

लॉटरी प्रक्रिया में आरक्षण प्रक्रिया को अपनाते हुए वर्ग वार बांटकर पर्चियां निकाली गई। जिसमें सामान्य वर्ग पुरुष- 140, सामान्य वर्ग महिला-40, सामान्य वर्ग विधवा-16, सामान्य वर्ग परित्याक्ता-4, ओबीसी वर्ग पुरुष 58, ओबीसी वर्ग महिला-17, ओबीसी वर्ग विधवा-6, ओबीसी वर्ग परित्याक्ता-1, अति पिछड़ा वर्ग पुरुष-3, अनुसूचित जनजाति महिला-11, अनुसूचित जनजाति पुरुष-3, अनुसूचित जनजाति विधवा-3, अनुसूचित जाति वर्ग पुरूष 45, अनुसूचित जाति महिला-12,अनुसूचित जाति वर्ग विधवा-5 तथा अनुसूचित जाति वर्ग परित्याक्ता की एक सीट के लिए लॉटरी निकाली गई। भूतपूर्व सैनिक के 49, निशक्तजन वर्ग में 11 व उत्कृष्ट खिलाड़ियों के 7 पदों के लिए भी लॉटरी निकाली गई।

पुलिस रही चौकस

लॉटरी प्रक्रिया के दौरान आयोजन स्थल पर पुलिस की व्यवस्था पूरी तरह से चाक-चौबन्द रही। मौके पर यातायात को सुचारू रखने के लिए कॉलेज परिसर के चारों तरफ यातायात पुलिस की ओर से विशेष प्रबंध किए गए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पवनकुमार मीणा के नेतृत्व में दो उपाधीक्षक, दस थानाधिकारी और लगभग दो सौ सिपाही आयोजन स्थल पर मौजूद रहे।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.