सफाईकर्मी भर्ती : लॉटरी प्रक्रिया में धांधली के आरोप

2453
सफाई कर्मी भर्ती

सामान्य वर्ग की सामान्य महिला का दिव्यांग वर्ग में किया चयन !

बीकानेर। सफाईकर्मी भर्ती में निकाली गई लॉटरी प्रक्रिया में गफलत किए जाने के आरोप लगने शुरू हो गये हैंं। लोगों का कहना है कि ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया में भी भ्रष्ट लोग अपनी करतूतों से बाज नहीं आए हैं। राष्ट्रीय वंचित लोकमंच की ओर से आज इसी बारे में नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन दिया गया है।

मंच की ओर से दिए गए ज्ञापन के जरिए निगम आयुक्त को अवगत कराया गया है कि सफाई

कर्मी भर्ती में सामान्य वर्ग की एक सामान्य महिला का चयन दिव्यांग वर्ग में किया गया है। इतना ही नहीं इस मामले की जांच किए बिना ही उसे नियुक्ति पत्र भी दे दिया गया।

मंच के संभाग अध्यक्ष मुकेश पंडित और प्रदेश उपाध्यक्ष चोरुराम चांवरिया के अनुसार सफाईकर्मी भर्ती में ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया में धांधली की गई है। जिसकी वजह से ही सामान्य वर्ग की सामान्य महिला को दिव्यांग वर्ग में चयन कर नियुक्ति दी गई है।

मंच सचिव आनन्द पंवार के मुताबिक ज्ञापन के जरिए निगम आयुक्त को इस मामले की निष्पक्ष जांच करने और चयनित सामान्य वर्ग की सामान्य महिला को पदमुक्त करने की मांग की गई है।

साथ ही निगम प्रशासन को चेतावनी भी दी गई है कि अगर उन्होंने इस प्रकरण में ठोस कार्रवाई नहीं की तो वे न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।

और भी लगाए जा रहे आरोप

जानकारी के मुताबिक सफाईकर्मी भर्ती में गड़बड़झाला करने के और भी आरोप लगाए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि सामान्य वर्ग में अल्पसंख्यकों, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आवेदन लिए गए थे। लॉटरी प्रक्रिया में गड़बड़ी करके अपने चहेतों, राजनीतिक पहुंच रखने वालों का चयन कर लिया गया है।

लोगों ने इस भर्ती में शुरू से लेकर अंत तक की गई प्रक्रिया की जांच करने की मांग भी की है। लोगों का कहना है कि निश्चित रूप से यह मामला न्यायालय में जाएगा। कुछ लोग नई हुई नियुक्तियों पर अंतरिम रोक लाने की कोशिशों में भी है।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.