खिंदासर गांव में सरपंच ने बंद किया रास्ता
बीकानेर। कलक्टर कार्यालय के आगे आज स्कूल की कक्षा लगी हुई है और बच्चे उसमें पढ़ाई कर रहे हैं। वहीं बच्चों के अभिभावक धरने पर बैठे हैं।
दरअसल, धरने पर बैठे कोलायत तहसील के खिंदासर गांव के लोगों का कहना है कि गांव के सरपंच ने कटान का रास्ता बंद कर दिया है।
गांव में कटान के रास्ते से आसपास की दर्जनों ढाणियों के विद्यार्थी स्कूल जाते हैं लेकिन सरपंच की दुर्भावना के चलते अब इस रास्ते को बंद कर दिया है।
उन्होंने बताया कि इस बात की शिकायत कई बार कोलायत एसडीएम से की गई लेकिन उन्होंने भी कोई सुनवाई नहीं की। जिससे मजबूर होकर उन्हें यहां कलक्टर कार्यालय के सामने धरना लगाना पड़ा है।
बच्चे यहां सड़क पर बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं, सिस्टम के लिए इससे ज्यादा शर्म की बात नहीं हो सकती है।