शहर महिला कांग्रेस ने दी महापौर को चेतावनी

2373
शहर महिला कांग्रेस
सिवरेज और सफाई व्यवस्था सुचारू करने के लिए प्रदर्शन

बीकानेर। शहर महिला कांग्रेस के नेतृत्व में रविवार को रानी बाजार क्षेत्र में सिवरेज और सफाई व्यवस्था सुचारू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया।

शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड़ ने बताया कि गौड़ सभा भवन के सामने सीवरेज चोक होने से सड़क पर पिछले एक सप्ताह से गंदगी फैली हुई है। पास में बने गणेश मंदिर के आगे तक पसरी गंदगी से लोग परेशान है। बांद्रों का बास में 15 दिन पहले सिवरेज चोक हो गई थी। तभी से वहां सड़क पर गंदगी पसरी पड़ी है।
उन्होंने बताया कि लक्की मॉडल स्कूल के आगे पड़े कचरे को काफी दिनों से उठाया नहीं गया है। जिसकी वजह से क्षेत्र में दुर्गन्ध का माहौल है। इस बारे में नगर निगम अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन उन्होंने कोई संतोषजन जवाब नहीं दिया।
उन्होंने कहा कि यादव काम्पलेक्स और कोडा कालोनी से रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली सड़क के लिए 35 लाख रुपए स्वीकृत हैं, लेकिन आज तक यह सडक़ अधूरी पड़ी है। ऐसे ही हालात ट्रांसपोर्ट गली के हैं। वहां सड़क को खोदकर छोड़े 2 महीने बीत चुके हैं।
महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष ने पूर्व विधानसभा क्षेत्र विधायक सिद्धिकुमारी, महापौर नारायण चोपड़ा और नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका पर आरोप लगाते हुए कहा कि रानीबाजार क्षेत्र के विकास को लेकर इन्होंने कभी गंभीरता नहीं बरती है।
शहर महिला कांग्रेस की ओर से महापौर और निगम अधिकारियों को चेतावनी दी गई कि अगर पन्द्रह दिनों में इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

प्रदर्शन में विमलादेवी, मंजूदेवी, सुरेन्द्र कोचर, छगनलाल व्यास, धूड़ाराम तंवर, भूषण जैन, मोहम्मदअली, बुलाकी माली, प्रहलाद जोशी सहित कई क्षेत्रवासी शामिल थे।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.