बीकानेर : शहर जिला कांग्रेस ने राजीव गांधी को किया याद

2325

बीकानेर। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 27वींं पुण्यतिथि पर डागा चौक स्थित शहर जिला कांग्रेस कार्यालय में विचार गोष्ठी आयोजित कर  श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि उन्होंने भारत में संचार क्रांति की शुरुआत करते हुए तकनीक का बेहतरीन उपयोग भारत के युवा कैसे कर सके, उसके लिए कार्यक्रम बनाए। गहलोत ने सभी कार्यकर्ताओं को नशामुक्त भारत बनाने शपथ दिलाई।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता रामचंद्र साध, श्रीलाल व्यास, हीरालाल हर्ष, गुलाब गहलोत, नन्दलाल जावा, शर्मिला पंचारिया, अमरजीत कौर, मंजूदेवी गोस्वामी सहित कई कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।

 

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.