बच्चों से बिकवाई (child labour) आईसक्रीम, पुलिस ने दर्ज किया मामला

2466
child labour

बीकानेर। बच्चों से आईसक्रीम बिकवाना (child labour) दो जनों को भारी पड़ गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज किए।

जानकारी के मुताबिक कोलायत कस्बे में रहने वाले पप्पूराम पुत्र मोहनलाल और शिव पुत्र आसूराम का अलग-अलग वहीं आईसक्रीम और कुल्फियां बना कर बेचने का काम है। हर बार सीजन में वे आईसक्रीम और कुल्फियां बेचने के लिए श्रमिक देनगी या कमीशन पर रखते हैं। इस काम को अव्यस्क बालक भी करते हैं।

इस बार भी उनके यहां अव्यस्क बालक इस काम के लिए लगे हुए थे। कोलायत पुलिस को बालश्रम होने की सूचना मिली तो वे कस्बे के मुख्य बाजार में पहुंचे और वहां आईसक्रीम व कुल्फियां बेचते बालकों से पूछताछ की तो दोनों आरोपियों के नाम सामने आए।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ बालश्रम (child labour) प्रतिषेध अधिनियम तथा बालकों की देखरेख एवं संरक्षण अधिनियम-2015 के तहत अलग-अलग मामले दर्ज किए और जांच शुरू की।

 

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.